हाजीपुर, मई 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद शहर के ज्वेलरी कारोबार पर असर दिखने लगा है। सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या में कमी आने लगी है। कारोबारियों के साथ-साथ इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ी दिख रही है। इस निर्णय के से कुछ स्वर्णकारों में पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा भी है। वहीं कुछ बड़े ब्रांड के गहने बेचने वाले शो-रूम संचालक कहते हैं कि हर वर्ष ज्वेलरी के सेल में होने वाली ग्रोथ में जरूर कमी आएगी। जिसको गहने की जरूरत है। घर में कोई कार्यक्रम है, शादी विवाह है। वह गहने ले रहा है। स्वर्णकार संघ ने मंगलवार को हाजीपुर में इस मुद्दे पर एक बैठक भी आयोजित की। जिसमें संघ और बाजार के हित में निर्णय लिया गया। जिले में सोने-चांदी के मुख्य छह बाजार हैं। इसमें हाजीपुर, ...