पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे
हाथरस, मई 15 -- हाथरस। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बीते दिनों देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर किए आह्वान का अब जनप्रतिनिधियों पर भी असर दिखने लगा है। इसी तहत गुरुवार को हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट से सांसद अनूप प्रधान रोडवेज बस में सफर कर हाथरस पहुंचे। सांसद रोडवेज बस से उतरने के बाद अपने सुरक्षाकर्मी के साथ ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच बैठकर बस में सफर करना उन्हें काफी अच्छा लगा। सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने आह्वान किया है। इसी के तहत उन्होंने रोडवेज बस और ई-रिक्शा का उपयोग किया। सांसद अनूप प्रधान ने लोगों से आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी दो विधानसभा सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.