हाजीपुर, मई 14 -- खाड़ी देशों में जारी तनाव और पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने को लेकर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आम लोगों के बीच तेल संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहनों का इस्तेमाल करने तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की थी, ताकि पेट्रोल और डीजल की बचत हो सके। इसके बाद कई जगहों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल देने जैसी बातें भी मौखिक रूप से सामने आने लगीं। हालांकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों को मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। अभी तक खपत में मामूली अंतर सामने आया है। यह भी पढ़ें- पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमीवैशाली जिले की खपत वैशाली जिले के देहात क्षेत्रों और हाजीपुर शहर में इसका माम...