बांदा, मई 11 -- बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। सोमवार को उनके इस अपील का असर शहर के सराफा कारोबार में नजर आया। शादी-सहालग का समय होने के बावजूद सोने के खरीददार कम पहुंचे। जो भी ग्राहक आए, चांदी की खरीदारी की। रोज की अपेक्षा सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नदारद दिखी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार को सराफा कारोबार को लेकर पड़ताल की। सराफा कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और डीजल-पेट्रोल, खाद व गैस की बचत करने की अपील देश हित में है। जनपद में जो भी राष्ट्रभक्त हैं, वह इस अपील पर अमल जरूर करेंगे। इससे सोने का कारोबार प्रभावित होना तय है। सोने के खरीदार कम आएंगे तो इस कारोबार से जुड़े सैकड़ों कारीगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.