कन्नौज, मई 14 -- ​कन्नौज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ई-मोबिलिटी के आह्वान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। गुरुवार को सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया अपनी लग्जरी कार को घर छोड़कर ई-रिक्शा पर सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यही नहीं ब्लॉक प्रमुख ई-रिक्शा के बाद बाइक से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जन-समस्याएं सुनीं। खजुआं और सहिल्लापुर जैसे गांवों में लगी चौपालों में ग्रामीणों ने न केवल अपनी शिकायतें रखीं, बल्कि ईंधन संरक्षण के प्रति संकल्प भी लिया। प्रमुख ने ग्रामीणों को समझाया कि छोटे-छोटे प्रयासों, जैसे कम दूरी के लिए पैदल चलना या ई-साइकिल का प्रयोग करना, से हम देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकते हैं। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय स्तर पर ई-वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ...