वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। महात्मा ज्योतिबा फुले की दो सौवीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी आयोजन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में काशी की साहित्यकार डॉ.नीरजा माधव को भी शामिल किया गया है। डॉ.नीरजा माधव को समिति में सदस्य बनाए जाने की जानकारी संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव की ओर से जारी पत्र के माध्यम से मिली है। यह समिति ज्योतिबा फुले की जयंती पर देशभर में होने वाले समारोह की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ ही कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर भी नजर रखेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. नीरजा शिक्षा मंत्रालय की बुक प्रमोशन काउंसिल में भी लेखक सदस्य के रूप में नामित की जा चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...