पीएम किसान सम्मान निधि योजना का भौतिक सत्यापन आज से
सिमडेगा, मई 31 -- बोलबा, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का पंचायतवार भौतिक सत्यापन आगामी एक से 17 जून तक किया जाएगा। बताया गया कि एक से तीन जून तक समसेरा पंचायत में, चार से छह जून तक मालसाड़ा पंचायत, आठ से दस जून तक बेहरीनबासा पंचायत में, 11 से 13 जून तक पीडिया पोंस व 15 से 17 जून तक अंचल कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लाभुक आधार कार्ड, बैंक खाता, अद्यतन लगान रसीद तथा जनप्रतिनिधियों से सत्यपित वंशावली के साथ अंचल कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.