गुमला, नवम्बर 19 -- गुमला, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला में मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोयंबटूर से किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण संस्थान के अंबेडकर सभागार में बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया। इस दौरान जिले के 12 प्रखंडों से कुल 295 महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र और संस्थान के 15 प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत किसानों के स्वागत के साथ हुई। विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे खेती की लागत कम होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह ने की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.