बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शनिवार को किसानों को बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही बलरामपुर जिले के 2,50,357 किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की सम्मान निधि सीधे हस्तांतरित कर दी गई। जिले के किसानों को इस किस्त के रूप में कुल 50 करोड़ 7 लाख 14 हजार रुपये प्राप्त हुए। किसानों के हित में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि ने एक बार फिर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया है। यह भी पढ़ें- किसानों की आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना प्राथमिकता : पंकज चौधरी खेती-किसानी से जुड़े लाखों परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिलने से खरीफ सीजन की...