मथुरा, जून 20 -- केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किसानों को पीएम-किसान, फसल बीमा, आयुष्मान भारत व कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जानकारी देकर इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने किसान एवं पशुपालकों तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने के लिए संस्थान के बकरी संवाद पॉडकास्ट रूम का उद्घाटन किया। वही अजापारी मोबाइल सेवा वाहन का अवलोकन किया। निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने आयवर्धक गतिविधि अपनाने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा! दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना लॉन्च विशिष्...