पीएम किसान सम्मान निधि का किसान ने स्वेच्छा से किया परित्याग
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर एक किसान ने अनूठी पहल की है। खतौली क्षेत्र के गांव टिटोडा निवासी किसान विक्रम सिंह ने अपनी स्वेच्छा से पीएम किसान सम्मान निधि का परित्याग कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा ने किसान से मुलाकात करते हुए उनकी ईमानदारी और नागरिक कर्तव्य की प्रशंसा की है।गुरुवार को डीएम उमेश मिश्रा अपने कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव टिटोडा निवासी किसान विक्रम सिंह पुत्र वेदराम डीएम से मिलने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचा। विक्रम सिंह ने डीएम को बताया कि उसने अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का परित्याग कर दिया है। अब से वह इस योजना का लाभ नहीं लेगा। किसान ने पीएम किसान सम्मन निधि जिला प्रशासन को वापस सौंप दी है। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि यह कदम केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.