मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के अन्नदाता किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आगामी फरवरी माह में करीब 189868 लाख पात्र किसानों के खातों में 37.97 करोड़ रुपये धनराशि भेजी जाएगी। यह राशि किसानों को सीधे बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत चारों तहसीलों में करीब दो लाख 67 हजार 146 किसान पंजीकृत हैं । इनमें से एक लाख 89 हजार 898 किसान किसान सम्मान निधि के लिए पात्र पाए गए हैं। जबकि शेष किसानों की अभिलेखों में कहीं न कहीं त्रूटि, ईकेवाईसी न होने का मामला सामने आया है। ऐसे में योजना के तहत इस बार जिले के 1.89 लाख किसानों को दो हजार रुपये किश्त के हिसाब से 37.97 करोड़ रुपये की धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.