बरेली, मार्च 22 -- पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर खाते से 72 हजार रुपये उड़ाए बरेली, मुख्य संवाददाता। आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति के साथ पीएम किसान योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर साइबर ठगों ने उसके तीन बैंक खातों से कुल 72400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना बारादरी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी के आजाद नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उनके व्हाट्सएप नंबर पर पीएम किसान योजना से संबंधित एपीके फाइल का लिंक आया था। लिंक डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 56 हजार रुपये, पीएनबी खाते से 9200 रुपये तथा एसबीआई खाते से 7200 रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.