पीएम किसान उत्सव दिवस 20 को
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार के सभी जिलों में 20 जून को 'पीएम किसान उत्सव दिवस' का आयोजन होगा। पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने आदेश जारी किया है। इस दिन प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' की 23वीं किस्त जारी करेंगे। अप्रैल-जुलाई 2026 की अवधि की यह राशि देशभर के लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पोर्टल पर होगा। सभी पंचायतों को पंचायत भवन या सामुदायिक हॉल में बड़ी स्क्रीन और तकनीकी व्यवस्था कर वेबकास्ट दिखाने का निर्देश दिया गया है। अधिक से अधिक पीएम किसान लाभार्थियों, महिला किसानों व हितधारकों को आमंत्रित कर व्यापक प्रचार करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.