पटना, मई 19 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विश्व के 32 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव, सम्मान और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत कूटनीति एवं विश्व शांति, मानवता और विकास के प्रति समर्पित प्रयासों के कारण आज भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में लगातार बढ़ रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वसुधैव कुटुंबकम् की भारतीय संस्कृति और विचारधारा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। यह भी पढ़ें- पीएम का सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा : विस अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...