पीएम का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
रिषिकेष, अप्रैल 14 -- परवादून क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने डोईवाला में रोक दिया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र से देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उन्हें ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को डोईवाला कोतवाली के समक्ष रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई और दोनो के बीच काफी झड़प भी हुई। इसको लेकर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.