औरैया, मार्च 10 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर सेल और थाना पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखे हुए है। इसी दौरान थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भवन निवासी एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री का एआई तकनीक से बनाया गया आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जानकारी पुलिस को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में साम...