कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने पर एक दरोगा ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत कर एक्स यूजर के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार जैरोनिया की तहरीर के मुताबिक बीती बुधवार की रात रवि शंकर नाम की एक एक्स आईडी से पीएम का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जाे कि एआई से संपादित किया गया। वीडियो से प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आईडी का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...