पीएम कार्यक्रम में 431 बसों से पहुंचे लोग, मंत्री असीम अरूण भी बस से पहुंचे
कन्नौज, अप्रैल 29 -- कन्नौज। हरदोई के मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज जिले से बड़े पैमाने पर बसों का संचालन किया गया। प्रशासन की ओर से कुल 431 बसों में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। सुबह से ही अधिकारी बसों की रवानगी की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए। तहसीलवार बात करें तो सदर तहसील से 120 बसें, तिर्वा से 250 और छिबरामऊ से 61 बसें रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की ओर से भी बसों की व्यवस्था की गई, जिनमें कस्बों व ग्राम पंचायतों से 56, शिक्षा विभाग से तीन तथा कृषि और पंचायती राज विभाग से एक-एक बस शामिल रही। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद भी जुड़ेंगे; हरिद्वार त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.