सहारनपुर, अप्रैल 12 -- नागल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कपासी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास खेत का रास्ता बंद होने से नाराज किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते किसान को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गांव कपासी निवासी रजत चौधरी पुत्र अजब सिंह का खेत लाखनौर के पास एक्सप्रेसवे किनारे स्थित है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते एनएचएआई ने सड़क किनारे लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर खेत की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। किसान का आरोप है कि रास्ता बंद होने के कारण वह अपने खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है। खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार है, लेकिन रास्ता बंद होने से फसल निकालना मुश्किल हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.