पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो कुछ लोगों ने वायरल किया था। जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते दो युवक दिखे। मामले में भीखमपुर गांव निवासी युवक की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले रवि शंकर निषाद पुत्र जगन्नाथ निषाद निवासी धरौली थाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.