कौशाम्बी, मई 17 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी एक युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर आरोपी बोधी सरोज पुत्र सूबेदार निवासी बरौली की पोस्ट दो दिन पहले प्रसारित हुई। इस पर नजर पड़ी तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समर्थकों ने रोष व्यक्त करना आरंभ कर दिया। भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर थाना पुलिस ने जांच की। शुक्रवार को उप निरीक्षक अतुल रंजन तिवारी ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करा दिया। डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करान...