भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 13 मई को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सहायक निदेशक (नियोजन) ने टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू को पत्र लिखकर विवि और सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह भी पढ़ें- एसएम कॉलेज में इंटर्नशिप प्रोग्राम का हुआ उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...