मऊ, अगस्त 23 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पोस्ट में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नदवासराय निवासी युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय निवासी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अजमल खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का निवासी युवक जियाउर्रहमान उर्फ शादाब खान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी करता रहता है। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर आईटी ...