हल्द्वानी, अगस्त 9 -- हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को 'पीएम इंटर्नशिप स्कीम' पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रमोद कुमार डोबरियाल, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. मनोज कुमार भोज, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सिजवाली, डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. जेसी जोशी, डॉ. जेएन पंत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...