अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चयनित 807 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से मुहैया कराने के संबंध कलेक्टे्रट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसार किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमएलसी हरिओम पांडेय व विधायक धर्मराज निषाद ने चयनित लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में एक लाख रुपए का स्वीकृति पत्र वितरित किए। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सम्मानजनक आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से हजारों परिवारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.