पीएम आवास योजना सूची के अनुमोदन को की ग्रामसभा
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर मंगलवार को विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में सर्वे 2.0 से संबंधित ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची को प्रस्तुत कर सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा के बाद ध्वनि मत अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम सभा में पंचायत के सचिव सरोज कुमार, मुखिया पंपी कुमारी, उपमुखिया देव प्रसाद यादव, सरपंच रिंकू देवी सहित विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत पात्र लाभुकों से संबंधित तैयार की गई प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : छह पंचायतों में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.