बांदा, मार्च 16 -- बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के तहत अनुदान धनराशि चयनित लाभार्थियों के खाते में भेजी गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजन का प्रसारण लाभार्थियों को दिखाया गया। ईओ ने बताया कि प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड रूपये की अनुदान धनराशि का मुख्यमंत्री ने भेजी है। कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शहरी गरीब लोगों को इस योजना के अंतर्गत आवास दिलाया जाता है। इस योजना के तहत जनपद के 1026 लाभार्थियों को उनके खातों में 10 हजार रूपये की धनराशि हस्तांतरित करते हुए लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगर मजिस्टे्रट संदीप केला, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका श्रीशचन्द्र स...