पीएम आवास योजना विद्युत आपूर्ति से जुड़ेगी
गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 603 आवास के लाभार्थियों को कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आवासों को विद्युत आपूर्ति से जोड़ने का काम लंबे समय से रुका हुआ था, जिसका प्रस्ताव बनाकर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 केवी के चार फीडर बनाए जाएंगे, जिनकी लागत करीब छह करोड़ रुपये आएगी। आवास एवं विकास परिषद की अजंतापुरम योजना से जुड़ी रामा कृष्णा सहकारी आवास समिति ने योजना के अनुसार यहां पीएम आवास योजना के 603 आवास (फ्लैट) बनाए थे। ये आवास दुर्बल आय वर्ग व किफायती आवास श्रेणी के हैं। समिति के आवास बनाने के बाद परिषद ने नियमानुसार पात्रों के बीच ड्रॉ निकालकर लाभार्थियों को चयनित कर लिया था। मगर इन आवासों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था न होने से लोगों को कब्जा नहीं मिल पा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.