पीएम आवास योजना रामपुर साइट पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू
देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम क्षेत्र मोहनपुर मौजा के रामपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 (पीएम आवास) साइट पर रहने वाले लाभुकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नगर निगम की डिप्टी मेयर टिप चटर्जी की लगातार पहल और प्रयास के बाद अब पीएम आवास योजना परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
ट्रांसफार्मर की स्थापना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रांची से पहुंची उच्च स्तरीय टीम ने देवघर स्थित पीएम आवास योजना स्थल का निरीक्षण किया तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने वहां निवास कर रहे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा नियमित बिजली आपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.