एटा, जून 5 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में कराए गए अंतिम सर्वेक्षण में कुल 8706 आवेदक पूरी तरह पात्र पाए हैं। जिला प्रशासन अब इन पात्रों को योजना का लाभ देने से पहले पारदर्शिता बरतने के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें कराने जा रहा है।

आवेदकों की पात्रता की पुष्टि छह जून यानी शनिवार से लेकर 30 जून तक चलने वाली इन बैठकों के माध्यम से सार्वजनिक रूप से पात्रों के नामों का सत्यापन और पुष्टि की जाएगी।

आवास योजना के अंतिम सर्वेक्षण शुक्रवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम अरविंद सिंह ने ब्लॉकवार और ग्राम पंचायतवार विस्तृत रोस्टर तैयार किया है।

चरणबद्ध आवास योजना पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे आवास।

गरीबों के लिए योजना योजना का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी वा...