जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजना है। पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित लाभार्थियों की पात्रता का प्रमाणन स्वयं करें। यदि बाद में कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रधानमं...