हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने से पहले अपात्र आवेदकों को हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। शासन स्तर से जनपद में चिन्हित 136123 पीएम आवास योजना पात्रता सूची की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गहन जांच में 50416 में ऐसे संदिग्ध आवेदक सामने आए थे, जो योजना की शर्तों पर खरे नहीं मिले। इन अपात्रों की वर्तमान आवास की जियो टैग फोटो ऐसी मिली हैं, जिनमें पक्के और दो दो मंजिला मकान तक शामिल हैं। संदिग्ध डॉटा की जांच के लिए किए गए भौतिक सत्यापन में 26455 आवेदकों को अपात्र के रूप में चिन्हित किया गया है, ये वो लोग हैं, जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है। वहीं जांच में 21176 पात्र भी मिले हैं जिनके नाम पात्रता सूची से जोड़े जा रहे हैं। इस तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.