पीएम आवास योजना-ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक को मिला नियुक्ति पत्र
रांची, जून 1 -- खूंटी, प्रतिनिधि। डीआरडीए, खूंटी अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए चयनित अभ्यर्थी प्रियंका तोपनो (तोरपा) को प्रखंड समन्वयक पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र लाभुकों को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने में प्रखंड समन्वयक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रियंका तोपनो को निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.