हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में मिले संदिग्धों की जांच में अब तक 21579 अपात्रों के नाम हटाए जा चुके हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से की गई जांच में पाए गए 50427 संदिग्धों की विस्तृत जांच अभी भी चल रही है। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अशोक कुमार मौर्य ने बताया 29 जनवरी तक सभी अपात्रों के नाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस समय सीमा तक शतप्रतिशत पात्रता की जांच कर पीएम आवास योजना की पात्रता सूची को सही कर दिया जाएगा। परियोजना निदेशक ने बताया कि जनपद की 1293 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए किए गए सर्वे में 65814 लोगों के नाम सेल्फ सर्वे के माध्यम से व 70320 लोगों के नाम असिस्टेड सर्वे जो कि कर्मचारियों के द्वारा किया गया था के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.