पीएम आवास योजना ग्रामीण : 305 आवास बनाने को हरी झंड़ी, प्रथम किश्त जारी
मथुरा, सितम्बर 20 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए जनपद में 460 आवास बनाने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने तय किया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 305 आवास बनाने की जिलाधिकारी सीपी सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दे दी है। इन आवासों के पात्र लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए प्रथम किश्त की राशि जारी कर दी है। इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सपेरा जाति, विकलांग,विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने इस बार इन्ही श्रेणी में पात्रों की सूची तैयार की है। विभिन्न जांचों के बाद 305 लाभार्थियों की सूची का अनुमादन डीएम सीपी सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने दिया है। जिसके तहत 141 सपेरा जाति के परिवारों को लाभांवित किया जा रहा है। जिला ग्राम्य विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.