पटना, जून 11 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए केंद्र सरकार से 1,419 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में योजना क्रियान्यन के मद में जारी की गई है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि इस राशि के अनुपातिक राज्यांश के रूप में राज्य सरकार ने 946 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस प्रकार योजना के तहत कुल 2,365 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बेघर एवं कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों को आवास निर्माण के लिए सहायता राशि दी जाती है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना के लिए 2,365 करोड़ मिले: श्रवण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 12,09,271 लाभुकों को आवास की स्वीाकृति दी गयी है। इनमें 11...