साहिबगंज, अप्रैल 18 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत बरहड़वा क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभुकों को आवास निर्माण हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत बरहड़वा के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वैसे योग्य व्यक्ति, जिनके परिवार में किसी भी सदस्य के नाम पर भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसी कारणवश योजना के लाभ से वंचित रह गए लोग भी अब आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए लाभुकों को निर्माण स्थल पर परिवार सहित खींची गई फोटो, आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.