मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पालिका परिषद के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। बड़ागांव एवं काझाखुर्द क्षेत्र की लगभग 650 महिलाएं शामिल हुईं। मंत्री ने बड़ागांव एवं काझाखुर्द की महिलाओं को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किया। बड़ागांव स्थित बहुद्देशीय भवन मंगलम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने पीओ डूडा को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहने पाए। मुत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं-रोटी, कपड़ा और मकान के बारे में गंभीरता से सोचकर उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को नि:शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.