रुद्रपुर, फरवरी 2 -- सितारगंज। नगरपालिका सितारगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सोमवार को पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने चयनित 63 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने बताया कि विभागीय जांच के बाद 63 लाभार्थियों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। कार्यक्रम में एलडीसी अमित गंगवार, राजस्व निरीक्षक राजेश अरोड़ा, सुभाष सिंह, करन सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.