देहरादून, मार्च 10 -- नगर निगम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पीएमएवाई-यू 2.0 योजना में व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक के तहत 82 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये के रूप में दी गई। निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 16 लाख 40 हजार रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। मेयर सौरभ थपलियाल ने लाभार्थियों को पहली किस्त के साथ बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही उनका पक्का घर बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।बताया कि भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 88 लाभार्थियों के लिए प्रति लाभार्थी 2.7...