भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में शनिवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने पीएम आवास ग्रामीण योजना को लेकर अधिकारियों संग जिला स्तरीय मासिक बैठक ली। इसमें पीएम योजना का बेहतर क्रियान्वयन कराते हुए पात्रों को ही आवास से लाभान्वित कराने को निर्देशित किया। चेताए कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में 2028 तक सभी मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की गयी थी। इस योजना के तहत अब तक कुल 38848 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। नए पात्र लाभार्थियों के चयन को आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के तहत 546 ग्राम पंचायतों में कुल 63595 परिवारों का सर्वे किया गया है। जिसमें सेल्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.