किशनगंज, दिसम्बर 5 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2024 की सूची का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिला- प्रशासन की विशेष टीमें प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता की जांच करेंगी। अपलोड सूची में शामिल सभी परिवारों के दस्तावेज, मौजूदा आवास स्थिति, आय और अन्य मानकों की पड़ताल की जाएगी। डीडीसी प्रदीप कुमार झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सत्यापन पूरी पारदर्शिता और विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप होगा। किसी भी परिस्थिति में अपात्र लाभुकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। अपात्र पाए जाने वाले परिवारों के नाम सूची से हटाए जाएंगे, जबकि पात्र परिवारों की नई प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद पात्र लाभुकों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाय...