जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- पीएम आवास योजना (शहरी) के आवंटियों ने बिरसानगर स्थित परियोजना के फ्लैटों का कब्जा जल्द देने की मांग को लेकर शुक्रवार को डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान नारेबाजी की और कहा कि अब आश्वासन नहीं चलेगा, इस महीने चाबी चाहिए। उनका आरोप है कि छोटे-छोटे काम बताकर उन सभी को गृह प्रवेश से वंचित किया जा रहा है। अब उनका सब्र जवाब दे रहा है, क्योंकि उन्हें बैंक के 4.31 लाख लोन का ब्याज भी भरना पड़ रहा है। 13 हजार रुपये मीटर का शुल्क भी सभी ने जमा कर दिया है। उनका कहना है कि एक ओर तो वे किराया दे रहे हैं, दूसरी ओर इस घर के एवज में जो लोन लिया है, उसका सूद भी चुकाना पड़ रहा है। गरीब लोगों पर यह दोहरी मार जमशेदपुर अक्षेस की वजह से पड़ रही है। इस मामले में उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द फ्लैट का कब्जा दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.