पटना, फरवरी 25 -- विस में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कमीशन वसूली को मुद्दा गूंजा। पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से जोरदार ढंग से यह मामला उठाया गया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही इस योजना में हुए सर्वेक्षण में कई पात्र लोगों का नाम कर्मियों के द्वारा नहीं जोड़ने की भी शिकायत सदस्यों ने की। विधानसभा में विधायक बैद्यनाथ प्रसाद इससे संबंधित सवाल पूछा था। इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से वसूली करने अथवा अन्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह इसकी जांच भी कराएंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि आपके पास जो भी शिकायतें हैं, वह मुझे लिखित रूप में सौंप दें, मैं इसकी गंभीरता से जांच कराऊंगा। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई ...