कटिहार, जनवरी 9 -- समेली,एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस, 2024 के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों के सत्यापन कार्य को गति देने के उद्देश्य से समेली प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने खैरा एवं चांदपुर पूर्वी पंचायत में स्वयं पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के सेल्फ अप्लाई करने वाले लाभुकों का डोर-टू-डोर सर्वे किया। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने घर-घर जाकर आवास की स्थिति, परिवार की संरचना तथा योजना के मापदंडों के अनुरूप पात्रता से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दर्जनों लाभुकों से संवाद कर आवश्यक विवरण का सत्यापन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास प्लस, 2024 के तहत समेली प्रखंड में कुल 9,282 परिवारों का सर्वे किया गया है। अब तक इनमें से 746 परिवारों का सत्यापन पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.