पीएम आवास पात्रता सूची के लिए हुई खुली बैठक
जौनपुर, जून 23 -- जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड की बाकराबाद ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास सर्वेक्षण-2024 में चयनित लाभार्थियों की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूची में शामिल लाभार्थियों के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां दीं तथा योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। पात्रता सूची में नाम शामिल होने पर लाभार्थियों ने खुशी जताई। बैठक में सेक्टर प्रभारी सतीश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आरती मौर्य, ग्राम प्रधान पोल्हन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीएम आवास ग्रामीण की पात्रता सूची देखने को उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- खुली बैठक में नाम न होने पर जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.