भदोही, जुलाई 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना में पात्रों का चयन प्रक्रिया को लेकर कुल 546 ग्राम पंचायतों में बैठकें 30 जून तक पूर्ण हो गई हैं। अब पात्रता चयन को लेकर विभागीय स्तर से अपलोडिंग का कार्य चल रहा है। पीएम आवास ग्रामीण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 62 हजार लोगों द्वारा आवेदन हुआ था जिसमें अब तक बीस हजार आवेदन एआई से निरस्त हो चुके हैं। जबकि अब 42 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए चयन को खुली बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। अब जिन लोगों का खुली बैठक में सर्वसम्मति से पात्रता स्वीकृत हो गई है उनकी सूची अपलोड की जा रही है। परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने 10 साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। वर्ष 2016-17 से अब तक 38 हजार से अधिक...