लखनऊ, जुलाई 22 -- प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर और बुधवार को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक हताशा का परिचायक है। देश की जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद कांग्रेस अब केवल सड़क पर अराजकता फैलाकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली से लखनऊ पहुंची रार; बीजेपी का कांग्रेस दफ्तर की ओर मार्च, कांग्रेसी भी डंडा लेकर तैयारकांग्रेस का प्रदर्शन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लोकतांत्रिक जनादेश का प्रतीक है। इस पद की गरिमा को चुनौती देना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन-भाजप...