लखनऊ, जुलाई 13 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की फाइनल सूची 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। सूची फाइनल होते ही केंद्र सरकार द्वारा 'आवास सॉफ्ट' पोर्टल पर लक्ष्य आवंटित कर मकानों की मंजूरी और निर्माण की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी।यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र परिवारों को पक्का मकान देने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रदेश की 98 प्रतिशत ग्राम सभाओं में स्थायी पात्रता सूची बनाने की आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। 15 जुलाई को अपीलिएट कमेटी (अपीलीय समिति) के सामने आए सभी मामलों का पूरी तरह निस्तारण करते हुए इस सूची को अंतिम रूप देकर प्रकाशित किया जाएगा।इस बार लाभार्थियों का चयन केंद्र सरकार के निर्देश पर कराए गए 'आवास प्लस सर्वेक्षण-2024' के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए हाल ही में तेजी से ग्र...